Sunday, June 28, 2020

इश्क विश्क प्यार व्यार


एक लड़का था बहुत सी सीधा , वो किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।इस लिए उसके दोस्त भी कम थे । पर उसकी एक दोस्त थी जो बचपन से उसके साथ स्कूल जाती थी वो लड़की और उस लड़के की बेस्ट फ्रेंड थी।
स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों लड़की के घर में खेला करते थे। 

लड़का उस लड़की को सिर्फ अपनी बेस्ट फ्रेंड मानता था। लड़के के मन में लड़की के बारे में इसके सिवा और कुछ न था।
  बहुत साल बीत गए लड़का और लड़की  दोनों कॉलेज में आ गए । दोनों एक साथ कॉलेज जाते और घर में एक साथ पढ़ाई भी करते थे।
   लड़के लगा की को उस लड़की से प्यार करने लगा है..

पर लड़का इस बात को उस लड़की से कह नहीं पता था कि वो उससे प्यार करता है।
  फर्स्ट इयर का एग्जाम हुआ जिसमें लड़का तो पास हो गया पर लड़की फेल हो गई।
  अब लड़का सेकंड ईयर और लड़की फर्स्ट ईयर में थे। ..

 
   लड़के का एक मित्र था जो लड़की के साथ फर्स्ट ईयर में ही पढ़ता था। लड़की ओर लड़के के मित्र में दोस्ती हो गई। लड़के का मित्र भी उस लड़की जो चाहने लगा था। लड़के के मित्र ने लड़की को प्यार इज़हार कर दिया। लड़की भी मान गई।..

अब लड़की अपने बेस्ट फ्रेंड से बात करना कम कर दी थी। लड़के ने सोचा कि लड़की को हो क्या गया है वो उससे बात करना कम क्यों कर दी।  फिर लड़के ने लड़की और अपने मित्र को गार्डन में एक साथ देखा दोनों कंधे में कंधा डाले बाते कर रहें थे.लड़के का दिल टूट गया था। अगले दिन लड़के ने कॉलेज में दोनों से पूछा कि क्या तुम लोग एक दूसरे को प्यार करते हो?
  दोनों ने एक साथ कहा "हां"।

लड़के ने उसके बाद सोचा प्यार का मतलब तो समर्पण ही होता है, मै अपने मित्र को जानता हूं वो बहुत अच्छा लड़का है। और उसकी बेस्ट फ्रेंड भी उससे प्यार करती हैं। तो ठीक है।
  लड़के ने सोचा लड़की उसके मित्र से प्यार करती हैं तो कोई बात नहीं, दोनों उसके बेस्ट फ्रेंड है यादी भवििष्य् में दोनों की शादी हो जाए तब भी वो दोनों उसके बेस्ट फ्रैंड ही रहेंगे। यह सोचते हुए लड़के ने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी।
..
एक साल बाद लड़की की शादी किसी और लड़के के साथ फिक्स हो गई ।
लड़की का घर से बाहर निकलना बंद हो गया।
फिर लड़के और उसके मित्र ने सोचा लड़की की शादी जबरदस्ती की जा रही है। इस लिए लड़की से बात करने लड़की का बेस्ट फ्रेंड उसके घर गया। वहा लड़के को पता चला कि लड़की की शादी उसके मर्जी से हो रही है।
लड़की का होने वाला पति सरकारी नोकरी में अच्छे पोस्ट पे है। इस लिए लड़की शादी के लिए  राजी हो गई।
अब लड़का ये जानकर बहुत दुखी हुए ,इतना दुखी तो वो तब नहीं हुआ था जब उसका दिल टूटा था।×××
   
   आप अपनी राय दे, ये इश्क विश्क प्यार व्यार फिल्मों में ही होते हैं रियाल में कितना सच हो सकता है??


No comments:

Post a Comment